Homeहमर बिलासपुरदेवरी खुर्द में अटल आवास में 17 वर्षों से प्राथमिक सुविधाओं के...

देवरी खुर्द में अटल आवास में 17 वर्षों से प्राथमिक सुविधाओं के अभाव में लोग रहने को मजबूर।

शहरी के क्षेत्र में व्यवस्थित आवासीय सुविधाओं को बढ़ावा देने के निर्मित अटल आवासों में असुविधाओं की भरमार देखी जा रही है। देवरी खुर्द के अटल आवास में वहां के निवासी पिछले 17 वर्षों से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। बारिश के दिनों में उनकी समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ गई है।

निगम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में अटल आवास का निर्माण किया गया है। स्वच्छता के अभाव में लगभग सभी आवास परिसरों में समस्याएं बरकरार है। वहीं पेय जल और बिजली की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। अटल आवास में नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोगों को अस्वच्छ वातावरण में गुजर करना पड़ रहा है। आवासीय समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने के लिए हर बार आश्वासन दिया गया है। लेकिन देवरी खुर्द अटल आवास की स्थिति देखकर यह आश्वासन महज एक आश्वासन ही नजर आ रहा है। मूलभूत सुविधाएं देने में निगम की नाकामी ने आवासीय परिसर को स्लम बस्ती में बदल दिया है। जगह-जगह कचरे फैले हुए हैं। साथ ही पानी की समस्या, बिजली की समस्या और नाली की समस्या अटल आवास की पहचान बन गए हैं।

जहां एक तरफ वैसे ही अटल आवास के निवासी समस्याओं से जूझ रहे थे। तो वही बारिश के दिनों में उनकी समस्याएं और भी बढ़ गई है। जगह-जगह दीवारो में दरार आ रही हैं। जिसकी वजह से पानी घर के अंदर टपक रहा है। इसके साथ ही आने-जाने के लिए साफ सुथरा रास्ता भी नहीं बचा है। पूरे रास्ते में गंदगी और कीचड़ फैली हुई है। घर के अंदर शौचालय का गंदा पानी घुस रहा है। जिसकी देखरेख या पूछताछ करने वाला कोई नहीं है। वही निवासियों का कहना है कि निगम और पार्षद द्वारा शिकायत करने पर हर बार आश्वासन दिया जाता है। लेकिन काम कभी नहीं होता रहवासी ने बताया कि इससे पहले जी न्यूज़ द्वारा समाचार प्रसारित करने पर पानी की समस्या से निजात मिला था। लेकिन बाकी समस्याएं अभी भी बनी हुई है जिसका निवारण जल्द से जल्द होना चाहिए।

नगर निगम अधिकारियों द्वारा कई बार देवरी खुर्द अटल आवास का निरीक्षण किया गया है। लेकिन बावजूद इसके शायद नगर निगम को उनकी समस्याएं नजर नहीं आई, इसलिए अटल आवास की स्थिति जस की तस नजर आ रही है। देखने वाली बात यह है कि आखिर कब अटल आवास में रहने वाले रह वासियों की समस्याएं खत्म होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments