Homeहमर बिलासपुरदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 3700...

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 3700 के पार 24 घंटे में 363 नए केस, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर दस्तक दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3,758 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 363 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 1,818 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं।बीते 24 घंटे में कोरोना से दो मरीजों की मौत भी हुई है। कर्नाटक में 63 साल के एक बीमार बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं केरल में 24 साल की एक युवती की संक्रमण से जान चली गई। इस स्थिति ने एक बार फिर सतर्कता की जरूरत को बढ़ा दिया है।मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं, जहां 1400 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 एक्टिव केस हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बदलते मौसम में इसकी सक्रियता बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दोबारा दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments