Homeहमर बिलासपुरहत्या के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार तालापारा बिलासपुर...

हत्या के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार तालापारा बिलासपुर में सिमगा पुलिस ने की दबिश, पूछताछ में किया जुर्म कबूल

सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी में वर्ष 2024 में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद फैजान मनिहार निवासी महामाई वार्ड, मुंगेली को सिमगा पुलिस ने शनिवार को तालापारा, बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की गंभीर रूप से पिटाई कर हत्या कर दी थी।घटना 2 जून 2024 की है, जब ग्राम चंदेरी में नंद कुमार पात्रे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य युवक गोवर्धन पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में सिमगा थाना में हत्या सहित गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पहले ही इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मोहम्मद फैजान फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिमगा पुलिस ने आरोपी की तलाश फिर से तेज की।रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों से पूछताछ और साइबर सेल की टेक्निकल सहायता से आरोपी की लोकेशन बिलासपुर में पाई गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।पूछताछ में फैजान ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments