नौतपा के दौरान गर्मी का कहर जारी है । बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। हालांकि देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर लगातार जारी है। नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी की वजह से बिलासपुर की जनता हलाकान नजर आ रही है। वहीं नौतपा मे बढ़ती गर्मी नया रिकॉर्ड बना रही है। आज बिलासपुर का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। जिसकी वजह से सड़के सूनी और बाजार सुनसान नजर आये। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।और दोपहर 11:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक बेवजह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। 45 डिग्री तापमान में बिलासपुर का हाल बेहाल है अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है बिलासपुर में लगातार गर्मी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। नौतपे के पांचवें दिन भी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए।





