Homeहमर बिलासपुरद्रोणिका के असर से मौसम में सोमवार को बदलाव, मध्य छत्तीसगढ़ में...

द्रोणिका के असर से मौसम में सोमवार को बदलाव, मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होने और गरज सामक के साथ हल्की बारिश की संभावना।

द्रोणिका के असर से मौसम में सोमवार को बदलाव दिखाई पड़ा, पिछले दिनों मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की थीं, मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होने या गरज सामक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हवा की गति थोड़ी तेज रह सकती है, मौसम वेधशाला के वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है, एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। इससे मौसम में परिवर्तन हो सकता है, सोमवार को हल्की वर्षा सहित हवाओं की गति तेज दिखाई दी, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्र पात होने की भी संभावना है।

इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो मौसम के लिहाज से कुछ बदला हुआ नजर आ सकता हैं, आसमान में बादल मंडरायेंगे।वर्षा की स्थिति में दिन के तापमान में गिरावट संभावित है, ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शहर वासियों का कहना है तेज गर्मी में सुहाने मोसम का लाभ सभी को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments