Homeहमर बिलासपुरधरमजयगढ़ में संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश,शव लेकर मुख्यालय पहुंचे...

धरमजयगढ़ में संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश,शव लेकर मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों लोग

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में विजयदशमी के दिन हुई संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मृतक का शव लेकर धरमजयगढ़ मुख्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद दो शवों के साथ गांव के ही नरेश राठिया बतौर अटेंडर 108 संजीवनी वाहन में बैठा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नरेश रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। करीब 20 मिनट बाद पुलिस की डॉयल 112 टीम ने नरेश राठिया को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर नरेश राठिया 108 वाहन से निकलकर डॉयल 112 तक कैसे पहुंचा। इस संदिग्ध परिस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने धरमजयगढ़ एसडीएम और एसडीओपी से न्याय की मांग की है। वहीं, पुलिस थाना परिसर में भारी भीड़ जमा होने से गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही जांच कर न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments