
सरकंडा क्षेत्र के मुरूम खदान मोहल्ले में शुक्रवार दी रात शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ की घटना से माहौल तनाव पूर्ण हो गया है आरोप है कि अशरफ खान युवक मंदिर परिषद में पहुंचा और शिवलिंग के साथ आपत्तिजनक हरकत की इस दौरान पास ही मौजूद एक महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे गाली गलौज करते हुए धमकाने की कोशिश की घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोग और हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसी घटना के दौरान क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने पुरानी रंजिश के कारण माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इन उपद्रवी तत्वों ने मोहल्ले में अशांति फैलाते हुए एक ठेले में तोड़फोड़ की तथा एक अन्य ठेले और एक मोटरसाइकिल में आगजनी कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इन उपद्रवियों के खिलाफ भी अजमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की और कठोर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की। अब तक दोनों पक्षों से कुल आठ आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमे मुख्य आरोपी अशरफ खान भी पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस फरार और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने क्षेत्र में तनाव और नुकसान पहुंचाया है, उन्हें चिह्नित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके से स्थिति की समीक्षा की और आगे की रणनीति के लिए टीमों को निर्देश दिए। प्रशासन ने पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।फिलहाल घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। पुलिस ने आम जनता से अफवाहों से दूर रहने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।


