आरआई मामले पर पीड़ित फिल्म कलाकार और कांग्रेसी पार्षद ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

जमीन के सीमांकन करने के एवज में रिश्वतखोर आरआई को जेल भेजने के बाद अब पीड़ित शिक्षक ने पूरे फिल्म के विलेन कांग्रेसी पार्षद को भी अपने रडार में ले लिया है। सोमवार को बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचकर पीड़ित शिक्षक ने पत्रकारों को अपनी आप बीती बताई। पीड़ित शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण ने बताया कि ईओडब्ल्यू और एसीबी ने भले ही भ्रष्ट आरआई पर कार्यवाही कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन मेरी समस्या अब भी यथावत है।क्योंकि इसके पीछे मुख्य विलन कांग्रेसी पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल है। सोमवार को बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकारों से वार्तालाप करने पहुंचे तोरवा निवासी प्रवीण कुमार तरुण ने गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद इब्राहिम अब्दुल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि गणेश नगर अनवर बक्शी मार्ग स्थित उनके 80 डिसमिल जमीन को कब्जा करने के नियत से शिक्षक प्रवीण कुमार को पार्षद द्वारा गुंडागर्दी कर धमकाया चमकाया जा रहा है।

इसी मामले में जमीन सीमांकन करवाने के लिए उन्होंने आरआई सन्तोष देवांगन से सम्पर्क किया था लेकिन आरआई ने उनसे 3 लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद वे वाजिब रकम लेने आरआई संतोष से खूब गिड़गिड़ाये लेकिन आरआई ने उनकी नही सुनी। जिसके बाद उन्हें ईओडब्ल्यू और एसीबी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी देनी पड़ी और फिर कार्यवाही कर एसीबी ने रिश्वतखोर आरआई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पीड़ित ने कहा कि भले ही भ्रस्टाचारी आरआई पर कार्यवाही हो गयी हो लेकिन मामला यथावत है। समस्या का निदान नही हुआ क्योंकि अब भी उनकी जमीन पार्षद इब्राहिम खान के कब्जे में है। उन्होंने बताया कि जमीन के एवज में पार्षद उनसे 15 लाख रुपये चाहता है। वे पार्षद के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही चाहते है, इसके लिए वे शासन प्रशासन तक जाएंगे।

वि. पार्षद इब्राहिम पर आरोप है कि तोरवा हल्का अंतर्गत गणेश नगर स्थित जमीन की बिक्री के संबंध में पार्षद अब्दुल ने उनसे संपर्क किया था। लेकिन उनके मना करने के बाद से ही वार्ड पार्षद जमीन हड़पने की साजिश रचने लगा। इस दौरान उसने प्रार्थी के जमीन पर दीवार खड़ी करने की भी कोशिश की थी। विवाद बढ़ता देख प्रार्थी प्रवीण कुमार तरुण ने अपनी जमीन का सीमांकन कराकर उसे सुरक्षित करने की सोची लेकिन भ्रष्टाचार के दलदल में लंबे समय तक फंसे रहने के बाद भी उसके जमीन का सीमांकन नहीं हो पा रहा था और आरआई के द्वारा रुपये माँगने का माजरा सामने आ गया। फिलहाल तोरवा निवासी दो मुहानी के शासकीय स्कूल में पदस्थ पीड़ित शिक्षक चाहता है कि उसे उसका जमीन मिल जाये या फिर जमीन पर कब्जा करने वाले पार्षद के खिलाफ भी शासन प्रशासन सख्त कार्यवाही करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे उसके लिए लंबी लड़ाई लड़ेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles