धूमधाम के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई,शहरभर में श्रद्धा और उत्साह से हुआ विसर्जन…

बिलासपुर :- गणेश उत्सव की रौनक अब विदाई में बदल गई। शासन–प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए घर–घर और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा का विधि–विधान से विसर्जन किया गया।6 और 7 सितंबर की रात शहरभर में भव्य पंडाल सजाए गए थे। जगह–जगह से निकली झांकियों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया गया।पूरी रात भक्तजन डीजे और धुमाल की धुन पर भक्ति गीतों में झूमते रहे। सड़कों पर उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।अंत में नम आंखों और जयघोष के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा और आस्था का यह पर्व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles