धूमधाम से बनाया गया विजयदशमी का पर्व,जगह जगह हुआ रावण दहन पुलिस ग्राउंड में अमर अग्रवाल रहे मौजूद, हुई जमकर आतिशबाजी

सनातन धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयादशमी या दशहरा पर्व विशेष महत्व रखता है। यह दिन केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और साहस की विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं में इस पर्व का स्थान अत्यंत ऊंचा है।

रामायण के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और माता सीता को बंधन से मुक्त कराया था। यह घटना धर्म और अधर्म के बीच हुए संघर्ष का प्रतीक मानी जाती है। इसीलिए दशहरे पर रावण दहन की परंपरा है। किसी गाड़ी में गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर बिलासपुर में भी जगह-जगह रावण का दहन किया गया तो वहीं नगर निगम के द्वारा बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में 60 फीट के रावण का दहन किया गया

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित महापौर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जहां रामलीला मंचन के बाद भगवान राम का किरदार निभा रहे व्यक्ति के द्वारा रावण का दहन किया गया इस दौरान पुलिस ग्राउंड में भाईजान समूह देखने को मिला तो वही रावण दहन के बाद आतिशबाजी का दौर भी जारी रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles