रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया रावण दहन रावण और मेघनाथ-कुम्भकर्ण के पुतलों के साथ हुई भव्य विजयदशमी समारोह

असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर विनम्रता के विजय का पर्व विजयदशमी पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान में भी हिंदुस्तानी सेवा समाज के आयोजन में 75वें वर्ष के अमृत महोत्सव के रूप में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार खास आकर्षण यह रहा कि रावण के साथ मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का भी दहन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में एसईसीआर बिलासपुर के जीएम, डीआरएम, उद्योगपति हरीश केडिया, महापौर सहित रेलवे प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भीड़ से खचाखच भरे इंस्टिट्यूट मैदान में रामलीला के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध की आकर्षक प्रस्तुति दी।इसके बाद बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया। 65 फीट ऊंचे रावण के दहन के लिए मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान करीब एक घंटे तक शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिससे उत्सव और भी भव्य बन गया।विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि रावण विद्वान और शक्तिशाली था, लेकिन उसमें बुराई भरी हुई थी। उन्होंने कहा कि सभी आसुरी शक्तियों का अंत दैवीय शक्तियों द्वारा अवश्य होगा। हजारों की संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम देखने पहुंचे और मेले का आनंद उठाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles