बिलासपुर के डीपी विप्र महाविद्यालय में 1 जुलाई को नई शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों को जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रबंधन द्वारा किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बिंदुओं की जानकारी दी और बताया कि इस नीति में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू हो रहा है और प्रति 6 माह में विश्विद्यालय द्वारा सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षा होगी। जिसमें 70 प्रतिशत अंक होंगे। महाविद्यालय स्तर पर सतत आंतरिक मूल्यांकन होगा। जिसमें 30 प्रतिशत अंक होंगे। विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने हेतु इन दोनों को मिलाकर कुल 40 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा।





