Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर प्रेस क्लब पहुना बनकर पहुंचे आईजी संजीव शुक्ला ने विभिन्न विषयो...

बिलासपुर प्रेस क्लब पहुना बनकर पहुंचे आईजी संजीव शुक्ला ने विभिन्न विषयो पर खुलकर की चर्चा।

बिलासपुर प्रेस क्लब मे बिलासपुर के आईजी संजीव शुक्ला पहुना बनाकर पहुंचे। सर्वप्रथम बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी के द्वारा आईजी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। आगे IG, संजीव शुक्ला ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया, कि बिलासपुर संभाग की पुलिस पूरे तरीके से तैयार है। जांच अधिकारी से लेकर विवेचक तक पुस्तक, जरूरत के संसाधन, पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ प्रथम जांच अधिकारी से लेकर आखिरी विवेचको नवीन अपराधिक कानून के बारे से पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त हो चुका है।

वहीं पर साइबर सेल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कई बड़े मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। साइबर सेल थाने में रेंज से ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को पदस्थापना किया गया है।जो इस कार्य में पूरी तरह से दक्ष व माहिर है। वही ACCU नई बिल्डिंग में संचालित होने के बाद साइबर रेंज थाना के लिए भी अगर भवन आवंटित होता है तो बहुत जल्द वह भी तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही महा निरीक्षक ने नए कानून के बारे में पत्रकारों से चर्चा की और नए कानून की संपूर्ण जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments