Homeहमर बिलासपुरनई सरकार के आने के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर...

नई सरकार के आने के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य में तेजी।

प्रदेश में नई सरकार आने के बाद से विकास कार्यों में तेजी महसूस की जा रही है। शहर के कई क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कई वर्षों से धीमी गति से चल रहे थे। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कई कार्यो में गति आई है। इसी कड़ी में बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल के पीछे रिवरव्यू के पास हो रहे सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूर्णता की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

दरअसल रिवर व्यू के पास नदी के दोनों तरफ चौड़ी सड़क बनाकर और बैराज बनाकर अरपा में पानी रोकने, पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर का ट्रैफिक डायवर्ट करने की महत्वाकांक्षी योजना अब पूरी होती नजर आ रही है। तेज गति से चल रहे इस कार्य पर अधिकारियों ने बताया की रिव्यू के पास सौंदर्य करण का यह कार्य जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments