मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न आयोजन कराए गए। आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही मतदान का महत्व विषय पर निबंध लेखन भी किया। छात्राओं ने रंगोली बनाकर वोट के महत्व को बताया। यहां बनाए गए सेल्फी जोन में विद्यार्थियों ने सेल्फी भी ली।

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पेंड्रीडीह में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्व सहायता समूह की दीदियों ने सामूहिक रूप से लोकतंत्र में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। दीदियों ने सुवा नृत्य एवं मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया। सभी ने स्वीप होली मनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नव मतदाता एवं वृद्ध मतदाता का सम्मान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु शपथ भी लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles