Homeहमर बिलासपुरनक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा छत्तीसगढ़ बस्तर की झांकी...

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा छत्तीसगढ़ बस्तर की झांकी चुनी गई एकता परेड के लिएराज्योत्सव पर खुलेगा देश का पहला डिजिटल आदिवासी संग्रहालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है और 31 मार्च 2026 तक इसका पूर्ण अंत होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और जनता के विश्वास से अब बस्तर विकास, शिक्षा और शांति की नई पहचान बना रहा है।राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन राज्य के लिए गर्व का क्षण है। यह झांकी बस्तर की बदलती कहानी संघर्ष से विकास की ओर को लोककला, नृत्य और ढोकरा कला के माध्यम से प्रदर्शित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे।इसी बीच, राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी नवा रायपुर में निर्मित देश के पहले डिजिटल आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के 14 जनजातीय विद्रोहों की जीवंत झलक पेश करेगा और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments