Homeहमर बिलासपुरनगर निगम के 70 वार्डों के परिसीमन के लिए अधिसूचना जारी,...

नगर निगम के 70 वार्डों के परिसीमन के लिए अधिसूचना जारी, 60 वाडों के नक्शे में बदलाव, पार्षदों ने दी अपनी प्रतिक्रिया।

नगर निगम के 70 वार्डों के परिसीमन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 60 वाडों के नक्शे बदले गए हैं। बड़े वार्डों की आबादी पास के छोटे वाडों में शिफ्ट की गई है। इस पर 22 जुलाई तक दावा-आपत्ति मंगाई गई है। सभी जोन कार्यालय में नया नक्शा निरीक्षण के लिए लगाया गया हैं। जिसके बाद अगले 7 दिनों के अंदर इस परिसीमन पर दावा आपत्ति की जा सकेगी, पार्षदों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

नगर निगम चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर नगर निगम के लिए परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया है सोमवार देर शाम परिसीमन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई जिसके बाद मंगलवार को सभी नगर निगम के जोन कार्यालय में इस परिसीमन नोटिस को चस्पा कर दिया गया। जिसके बाद अगले 7 दिनों के अंदर इस परिसीमन पर दावा आपत्ति की जा सकेगी, हालांकि परिसीमन के दूसरे ही दिन आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हालांकि वार्डों की संख्या में किसी तरह का कोई इजाफा नहीं किया गया है लेकिन परिसीमन में कई वार्डों की जनसंख्या के साथ क्षेत्र में कटौती की गई है जिससे पार्षदों में रोष है भाजपा और कांग्रेस के पार्षद इसे द्वेष पूर्ण परिसीमन बता रहे हैं। दरअसल कई वार्ड का इस तरह से परिसीमन किया गया है जिससे वार्ड का अस्तित्व भी खत्म हो रहा है। इस बात को लेकर मदर टेरेसा वार्ड के परिसीमन के होने के बाद इस वार्ड में 30 नंबर वार्ड के भी मतदाताओं को जोड़ा गया है, जिस पर अब विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं। वार्ड पार्षद का मानना है कि जानबूझकर इस तरह का परिसीमन किया गया हैं जो स्वीकार्य नही है। यही नहीं परिसीमन को लेकर बड़ी संख्या में दावा आपत्ति आने की बात कही जा रही है।

हालांकि भाजपा के पार्षद इस परिसीमन को बेहतर बता रहे हैं। भाजपा के पार्षद राजेश डूसेजा ने कहा कि नगर निगम अधिकारी द्वारा किया गया परिसीमन बहुत ही अच्छा है, अलग-अलग विधानसभा से जुड़े वार्ड को अलग किया गया है, तो वही बिलासपुर लोकल को अलग करके मतदाताओं के हित में निर्णय लिया गया है।मतदाताओं को भी अलग किया गया हैं जो बेहतर निर्णय हैं।

तो वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। अब जो भी दावा आपत्ति आएंगे उसका निराकरण किया जाएगा। बिलासपुर में कुछ वार्ड ऐसे हैं, जिनका क्षेत्रफल काफी बड़ा है, तो वही ऐसे वार्डों की संख्या भी कई है जिनकी जनसंख्या औसत से अधिक है। इन्हीं के बीच संतुलन कायम करने के लिए परिसीमन किया गया है।

नगर निगम ने दावा-आपत्ति जमा करने के लिए 27 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। राजपत्र में प्रकाशित होते ही वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शहरवासी जोन क्रमांक 2 और 3 में अपनी दावा आपत्ति जमा कर सकते हैं। निगम ने जोन दो और तीन समेत विकास भवन के 27 अधिकारी-कर्मचारियों की सूची जारी की है, जिनके पास लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मंगलवार 16 जुलाई को शहर के सभी जोन कार्यालय में वार्ड परिसीमन के बाद नए वाडों की सीमाएं और शहर के 70 वाडों की नक्शे की कॉपी चस्पा किए गए है। बता दें कि वार्डों की नई सीमा तय करने तक पूरी गोपनीयता बरती गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments