Homeहमर बिलासपुरनगर निगम पर वादाखिलाफी का आरोप, व्यापारियों ने जताया विरोध, टेंडर निरस्त...

नगर निगम पर वादाखिलाफी का आरोप, व्यापारियों ने जताया विरोध, टेंडर निरस्त नहीं होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

पुराने बस स्टैंड स्थित इमलीपारा बायपास रोड निर्माण के दौरान हटाए गए दुकानदारों ने नगर निगम पर भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। व्यापारियों ने G1 कॉम्प्लेक्स परिसर में प्रेस वार्ता कर अपनी समस्याएं सामने रखीं। उन्होंने बताया कि जब नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए उनकी दुकानें हटाई गई थीं, तब आश्वासन दिया गया था कि सभी विस्थापित व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर नई दुकानें आवंटित की जाएंगी।लेकिन अब निगम अपने वादे से पीछे हटते हुए केवल कुछ चुनिंदा लोगों को दुकानें दे रहा है, जबकि बाकी दुकानों को किराए पर देने की बात कही जा रही है। व्यापारियों ने बताया कि पहले इन दुकानों को लीज पर दिया गया था और कई लोगों ने वैधानिक प्रक्रिया से दुकानें प्राप्त की थीं। ऐसे में अचानक दुकानों का अधिकार छीने जाने से उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम का यह निर्णय न केवल वादाखिलाफी है बल्कि उनके साथ अन्याय भी है। उन्होंने एकजुट होकर निगम के फैसले का विरोध जताया और चेतावनी दी कि यदि दुकानों को किराए पर देने की प्रक्रिया यानि टेंडर को निरस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वे उग्र आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments