नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरुष और महिला दोनों बंदीगृहों का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य, इलाज और दवाइयों जैसी मूलभूत ज़रूरतों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।



