सोमवार को रक्षाबंधन पर्व, मिठाइयों के खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार में मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। अधिकांश चाय नाश्ते की दुकानो में भी नमकीन का काम समेट कर सिर्फ मिठाई पर ही फोकस किया गया। भारत में ऐसा कोई पर्व नहीं है जिसमें मिठाइयों का इस्तेमाल ना होता हो, इसलिए मिठाइयों के बगैर रक्षाबंधन भी अधूरा है। रक्षाबंधन के मौके पर शहर की सभी मिठाई दुकानो में विशेष मिठाइयां पेश की गई। वैसे इसकी तैयारी महीनों से शुरू हो गई थी।

एक से बढ़कर एक मन भावन मिठाइयों की इस दिन जमकर खरीदारी हुई तो वही लोगों ने गुजिया नमकीन गठिया फाफड़ा खाखरा की भी खरीदारी की। हालांकि इस बार मिठाइयों की कीमत आसमान छू रही है। बाजार में ₹400 से लेकर ₹2000 किलो तक की मिठाइयां उपलब्ध है। शहर के सामान्य दुकानों से लेकर ब्रांडेड मिठाइयों की भी इस दिन खूब खरीदारी हुई, जिससे अब भाइयों का मुंह मीठा कराया जाएगा। अकेले बिलासपुर के बाजार में ही लाखों रुपयो की मिठाइयां बिक गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles