Homeहमर बिलासपुरनवरात्रि शुरू: मां मरी माई मंदिर में 1151 ज्योति कलश प्रज्वलित, भक्ति...

नवरात्रि शुरू: मां मरी माई मंदिर में 1151 ज्योति कलश प्रज्वलित, भक्ति का माहौल

गुरुवार से शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गयी है।इसी क्रम में रेलवे क्षेत्र न्यू लोको कॉलोनी स्थित 126 वर्ष प्राचीन श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शक्ति की आराधना में 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां नवरात्र के अवसर पर देवी के दरबार में 1151 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है। साथ ही पूरे नवरात्र तक देवी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।मंदिर के पूजा प्रभारी तरुण आचारी ने बताया की नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर समिति के सभी सदस्यगणों और मंदिर में उपस्थित सभी भक्तजनों के द्वारा शारदीय नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए।

शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। शंखनाद, मंत्रोच्चारण के साथ ही 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। इसे लेकर माँ मरी माई मन्दिर में देवी मां की उपासना वैदिक रीति से प्रारंभ हो गई है। श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता मंदिर में अलग अलग दिनों तक सतचंडी पाठ , ललिता सहस्रनाम और देवी भागवत का पारायण किया जाएगा।आठवें दिन अष्टमी के अवसर पर श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा कन्याओं की विशेष पूजा अर्चना कर कन्या भोजन कराया जाएगा।

इसके पश्चात अष्टमी एवं महा नवमी के दिन पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि उत्सव का विधिवत समापन होगा।मंदिर समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है। आपको बता दे कि इस मंदिर का निर्माण आचारी परिवार के पिछली पीढ़ी को स्वप्न आदेश के बाद किया गया था और यह अंचल में देवी आस्था का प्रमुख केंद्र है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments