नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग देवी मां के मंदिर दर्शन को पहुंच रहे हैं। महामाया देवी के दर्शन को आज कुछ सामाजिक सेवक भी पहुंचे। सामाजिक सेवकों द्वारा मां महामाया देवी के दर्शन में एक नई पहला देखी गई जिसमें सामाजिक सेवकों ने भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को माता रानी के दर्शन के लिए लाया । बिलासपुर के रहने वाले कुछ भिक्षा वृत्ति समूह के लोग जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी नहीं है कि वे मां महामाया देवी के दर्शन करने रतनपुर जा सके । शांता फाउंडेशन जो पिछले कई वर्षों से गौ सेवा कर रहे हैं।

नियमित रूप से गौ वंशो को गुड़ रोटी खिला रहे हैं। उनके द्वारा करीब 25 से 30 की संख्या में भिक्षावृत्ति करने वाले बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को माता रानी के दर्शन कराए गए। जिससे वृद्ध जन काफी प्रसन्न नजर आए। इन बुजुर्गों ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से हम दर्शन करने नहीं आ पाए थे। लेकिन आज हम माता रानी के दर्शन करने पहुंच पाए हैं। इसी तरह शहर में कई सामाजिक सेवक ऐसे हैं जो नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न आयोजन कर समाज सेवा कर रहे हैं।


