नवरात्र में शहर की सड़कों पर खतरा,जिम्मेदार सिर्फ ढूंढ रहे बहानेअफसरों की उदासीनता ने बढ़ाया शहरवासियों का आक्रोश,बारिश के बाद ही सड़कों की मरम्मत की बात

नवरात्र के उत्सव के बीच शहर की सड़कों की बुरी हालत ने भक्तों की परेशानी बढ़ा दी है। गांधी चौक,तारबाहर,तेलीपारा और अशोक नगर समेत कई प्रमुख मार्गों पर गड्ढे, टूटी सड़कें और कंकड़-पत्थर से भरे मार्ग भक्तों के लिए दुर्गा पंडाल तक सुरक्षित पहुंचना मुश्किल बना रहे हैं।जनता की शिकायतों और सवालों के बावजूद नगर निगम के अधिकारी, मंत्री और स्थानीय नेता केवल बयानबाजी में ही लगे हैं। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का भरोसा दिया था, लेकिन अफसर बारिश और फंड के बहाने मरम्मत टाल रहे हैं।

विभागों के बीच समन्वय और जवाबदेही की कमी साफ दिखाई दे रही है। कोई यह नहीं बता रहा कि कब और किसके निर्देश में मरम्मत होगी। नवरात्र में भक्तों को जोखिम उठाकर पंडाल जाना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार केवल बहाने गढ़ते नजर आ रहे हैं।जनता अब सवाल कर रही है कि आखिर किससे जवाब मांगें। नेता, मंत्री, सन्त्री और नगर निगम अफसर सभी ही निर्णय और कार्रवाई में उदासीन हैं। बारिश, टेंडर या फंड की कमी जैसी बहाने आम नागरिक की तकलीफ को कम नहीं कर सकती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles