इधर रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को कोई भगा कर ले गया था जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में लखराम निवासी 22 वर्षीय आकाश भारद्वाज को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग को भगाकर अपने घर ले गया था। पुलिस ने उस मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया है, जिसमें बिठाकर युवक नाबालिग को अपने घर ले गया था।


