नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही,जशपुर कोतवाली TI आशीष तिवारी सस्पेंड SSP ने दिए प्राथमिक जांच के आदेश, आरोपी की तलाश तेज

जशपुर जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के संवेदनशील मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र में लाइन अटैच कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।एसएसपी ने टीआई के विरुद्ध प्राथमिक जांच के आदेश भी जारी किए हैं, जिसे एसडीओपी जशपुर चंद्र शेखर परमा सात दिनों के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles