नालियों पर अतिक्रमण, महापौर हुई नाराज, दी चेतावनी प्रतिदिन कर रही है निरीक्षण व्यवस्था सुधारने का हो रहा प्रयास

आने वाले समय में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा इससे पहले नगर निगम के द्वारा शहर में सभी नाली और नालों की सफाई की जा रही है ताकि बारिश के दिनों में जल निकासी में किसी तरह की कोई समस्या ना हो। इसके लिए खुद महापौर पूजा विधानी और स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष श्याम साहू प्रतिदिन वार्डो का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं ।शुक्रवार को भी महापौर ने जोन क्रमांक 4 के विद्यानगर तालापारा क्षेत्र का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने विद्यानगर में नाली के ऊपर बनाए गए अतिक्रमण को जहां हटवाया तो वहीं तालापारा क्षेत्र में भी नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए ताकि पानी की निकासी सम ढंग से हो सके हरकी उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की और लोगों को नाली नालों के ऊपर अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles