पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,

बिलासपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे। कार्यक्रम में जाने से पहले वे छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से रूबरू हुए और अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने सबसे पहले अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर दुख जताया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद और गंभीर घटना है। पत्रकार वार्ता के दौरान भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज तक अपनी शैक्षणिक डिग्री सार्वजनिक नहीं की है। बघेल ने राज्य में हो रही बिजली कटौती को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती अब आम बात हो गई है, हर दिन शाम होते ही बिजली गायब हो जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार का कमाल है, जिसमें जनता को सिर्फ अंधेरे में ही रखा जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए बघेल ने कहा कि प्रदेश में लगातार स्कूल बंद हो रहे हैं और शिक्षा की हालत बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles