शहर की सुंदरता खराब कर रहे अवैध होर्डिंग से आये दिन बिजली के तार छतिग्रस्त हो रहे थे, निगम से अनुमति भी नहीं ली गई थी जिससे राजस्व की चोरी भी हो रही थी। निगम आयुक्त के निर्देश पर अवैध होर्डिंग के खिलाफ लगातार कार्यवाही चलाई गई। वहीं विज्ञापन कंपनी के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कंपनियों से अवैध होर्डिंग्स हटाने कहा गया था नोटिस के बावजूद भी कंपनी द्वारा होर्डिंग्स नही हटाया गया और ना ही निगम में शुल्क जमा किया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को आयुक्त के निर्देश पर राजेंद्र नगर स्थित हाउसिंग कार्ट द्वारा विभिन्न स्थलों में बिना अनुमति विज्ञापन लगाए जाने के कारण 20,000 अर्थदंड लगाया गया, निगम का कहना है अवैध होर्डिंग्स वालों के खिलाफ अब लगातार कार्यवाही और अर्थ दंड वसूलने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।


