सरकारी स्कूलों में आगामी शिक्षा सत्र प्रवेश उत्सव का आयोजन 18 जून से, उक्त काम 10 जून तक पूर्ण करने के निर्देश।

सरकारी स्कूलों में आगामी शिक्षा सत्र के लिए स्कूल के खुलने के साथ ही शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 18 जून से किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर शाला प्रवेश उत्सव की आवश्यक तैयारी कराने को कहा है। इसमें शाला प्रारंभ होने के पूर्व शाला भवन, परिसर और अध्यापन कक्षों की साफ- सफाई, मरम्मत और शाला को आकर्षक एवं परिसर में प्रिन्टरिच करने को कहा गया है। साथ ही शाला को आकर्षक एवं परिसर में प्रिन्टरिच कराने को कहा गया है। उक्त काम 10 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

जारी आदेश में कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में भी प्रभावी हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट मंशा है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ व सुंदर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जावे। स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 18 जून से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा यथासंभव बैनर-पोस्टर लगाने और रैली निकालने को कहा गया। वहीं गांव में तथा शहरी वार्डो में मुनादी कराने को कहा गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिये गए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles