चांटीडीह मेलापारा में चल रहे निगम की कार्यवाही का अब विरोध शुरू हो गया है, लगातार छटवे दिन भी कार्यवाही जारी रही, अब तक 700 से अधिक घरों को तोड़ा जा चुका है, बुधवार को जैसे ही निगम ने तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू की अज्ञात लोगों ने बुलडोजर पर पत्थर बाजी शुरू कर दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया, बुलडोजर के खिड़की की कांच टूट गई है जिससे कुछ देर कारवाही रोक दी गई, सरकंडा पुलिस ने आसपास मौजूद यूवको से पूछताछ की, विरोध कर रहे युवक वहां से भाग खड़े हुए, पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाही फिर से शुरू की गई है।







