36.9 C
Bilāspur
Friday, March 27, 2026
spot_img

निवेश का झांसा देकर महिला से करीब 60 लाख की ठगी डीमैट अकाउंट में भारी मुनाफा दिखाकर बार-बार मांगी रकम, अंत में नहीं मिली कोई राशि

थाना सिविल लाइन अंतर्गत मुनाफा का लालच देकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।परिजात कालोनी रिंग रोड 2 निवासी अल्पना जैन से निवेश के नाम पर करीब 59.87 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पाण्डेय, प्रवीण, कुणाल शर्मा और अर्पित सालवे नाम के युवकों ने खुद को ब्रोकरेज कंपनी ‘गणेशम सिक्योरिटी’ से जुड़ा बताकर डीमैट अकाउंट खुलवाया और ट्रेडिंग के नाम पर बार-बार पैसे मंगवाते रहे।आरोपियों ने महिला को सोने में निवेश से बड़ा मुनाफा होने का झांसा दिया और बार-बार “मार्जिन मनी” की मांग करते रहे। महिला ने शुरुआत में कुछ लाभ भी खाते में दिखाए जाने के बाद भरोसा किया और किश्तों में करीब 60 लाख रुपये UPI और खाते के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।जब महिला ने लाभ की राशि निकालने की कोशिश की तो उसे टालमटोल किया गया और अंत में संपर्क बंद कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में चार संदिग्ध मोबाइल नंबरों के जरिए ठगी की पुष्टि हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles