नीट एग्जाम में हुई गड़बड़ी और रिजल्ट के बाद नए सत्र के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।

नीट एग्जाम में हुई गड़बड़ी और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दोबारा परीक्षा और रिजल्ट के बाद अब एक बार फिर देश और प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए एमबीबीएस के ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 23 अगस्त थी। इसके बाद 24 अगस्त से ऑल इंडिया कोटे के तहत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सिम्स सहित प्रदेश के 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटा के 209 सीट है। इसमें सर्वाधिक 34 सीटे रायपुर मे और दूसरे नंबर पर 30 सीटे दुर्गा मेडिकल कॉलेज में है। इसी तरह तीसरे नंबर पर बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 22 सिटे हैं।

यहां रजिस्ट्रेशन के बाद शनिवार से ऑल इंडिया कोटे के तहत एमबीबीएस में प्रवेश शुरू हो गया। सिम्स मेडिकल कॉलेज में अब 30 सिटे घटने के बाद 150 सीटों पर ही एमबीबीएस के एडमिशन होंगे। इस बार ऑल इंडिया की 22 सीटों के साथ ही सेंट्रल पूल के छात्रो के लिए 4 और स्टेट कोटा के तहत 124 सीटे है। स्टेट कोटे में सामान्य वर्ग के लिए 39 सीटे, एसटी वर्ग के लिए 40, एससी के लिए 15, ओबीसी के लिए 17 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 13 सिटे हैं। इसमें 31 सिटे छात्रों के लिए आरक्षित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles