न्यायधानी में मौसम की मिजाज निराली.. सुबह बदली, दोपहर को धूप और शाम को आसमान में काले घने बादल।

न्यायधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज अजब-गजब है। कभी धूप तो कभी छांव है। सुबह बदली, दोपहर को धूप और शाम को आसमान में काले घने बादल रहे ऐसा प्रतीत होता है मानों किसी भी वक्त तेज हवा या पानी गिर जाए। आसमान में बादल छाए रहने से दिनभर छाव रहा जिससे राहगिरो को बड़ा सुखद अनुभव हुआ, वहीं दिनों में मुंह में गमछा चश्मा लगाकर बाहर निकालने की मजबूरी थी, जबकि आज मौसम बड़ा ही सुहावना रहा, छुट्टी का दिन होने से परिवार सहित लोग गार्डन बगीचे में टहलने निकले,
मौसम वेधशाला के मुताबिक एक द्रोणिका,हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से उत्तर तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से रविवार को मौसम में बदलाव महसूस हुआ। यह स्थिति सोमवार को भी बनी रह सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो बिलासपुर सहित प्रदेश में 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की भी संभावना जताई जा रही है, अधिकतम तापमान में गिरावट होगी,मौसम खुलते ही फिर से तेज गर्मी पड़ेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles