पत्नी ने बियर की बोतल से फाड़ा पति का पेट, हालत नाजुक मस्तुरी में घरेलू विवाद बना खूनी मंजर, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर के मस्तुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया है। आपसी विवाद में एक महिला ने अपने ही पति पर बियर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। तेज वार से पति के पेट की चमड़ी फट गई और आंतें बाहर निकल आईं। गंभीर रूप से घायल विपिन पाटले को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में बेकाबू पत्नी ने पास रखी बियर की बोतल उठाई और पति के पेट पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना भयानक था कि मौके पर चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है, लेकिन यह घटना घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर पेश करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles