पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया पेट्रोल पंप संचालक का अपहरण।

पेट्रोल पंप संचालक के ही वाहन में उसके साथ लूटपाट कर उसी का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के जगमल चौक के पास की है। दरअसल जगमल चौक निवासी भोला यादव को उसकी पत्नी और पेट्रोल पंप के मालिक जीतू अग्रवाल के बीच अवैध सम्बन्ध होने का शक था। जिसके बाद भोला ने अपनी पत्नी की इसी बात पर पिटाई की। जिसकी जानकारी भोला की पत्नी ने जीतू अग्रवाल को दी। इसके बाद जीतू भोला की पत्नी और उनके बच्चों को अपने घर ले गया। इससे तैश में आकर भोला यादव ने जीतू की किडनैपिंग कर उसके साथ मारपीट और लूटपाट की योजना बनाई। इस तरह भोला जीतू अग्रवाल को अपने घर टिकरापारा बुलाया और यहां अपने साथियों रोहन श्रीवास, अजीत श्रीवास और आरोपी लल्लू यादव के साथ उसी के कार में बैठकर पहले जीतू अग्रवाल को किडनैपिंग किया उसके बाद उससे मारपीट और लूटपाट करते हुए सेंदरी लेकर पहुंचे। जहां गाड़ी खराब हो जाने पर चारो उसका कीमती मोबाइल और नगद लेकर भाग गए। घटनास्थल से जैसे तैसे जीतू अग्रवाल शहर पहुंचा और इस पूरे मामले की शिकायत जीतू की पत्नी के साथ थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर किया। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन करते हुए भोला उर्फ शेखर यादव, रोहन श्रीवास और अजीत विश्वास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की कीमती मोबाइल भी जब्त किया। हालांकि इस मामले का आरोपी लल्लू यादव फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles