सेइको काई इंटरनेशनल कराटे बिलासपुर में रविवार को पाटलिपुत्र संस्कृती सामुदायिक भवन छठ घाट तोरवा में आयोजित की गई।एक दिवसीय बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। भिलाई से आए हुए मुख्य छत्तीसगढ़ एसोसिएशन कार्यकारणी के प्रशिक्षक बी बी नायडू ने बताया कि जो भी एग्जाम में सफल होगा उसे बेल्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।साथ ही यहां पर उनका स्टैमिना की भी जांच होगी और आगे उसे उच्च स्तरीय मौका भी दिया जाएगा। सेमिनार में लगभग 150 लोग शामिल हुए हैं इनमें से जो भी पास होगा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय में स्थान देने की प्रयास रहेगी। जिसमें सभी वर्ग की युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।





