ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु की स्मृति में गुड फ्राइडे का पर्व मनाया। सिविल लाइन स्थित डिसाइपल चर्च ऑफ क्राइस्ट में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर प्रभु यीशु के संदेशों का मनन कर विशेष आराधना की। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे ब्लैक फ्राईडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है माना जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

गुड फ्राइडे को ईस्टर संडे से पहले मनाया जाता है आज का दिन मसीही समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।ईसाइयों की मान्यता के अनुसार आज के दिन ईसा मसीह ने पूरी दुनिया से बुराई को खत्म करने के लिए, मानवता को बचाए रखने के लिए अपना बलिदान दिया था।



