Homeहमर बिलासपुरपहली बार मीडिया कर्मचारियों को डाक मतदान की सुविधा प्रदान, कलेक्ट्रेट मे...

पहली बार मीडिया कर्मचारियों को डाक मतदान की सुविधा प्रदान, कलेक्ट्रेट मे मंथन सभा कक्ष के पास सभी आवश्यक सेवा में लगे लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।

भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार मीडिया कर्मचारियों को डाक मतदान की सुविधा प्रदान की है। कलेक्ट्रेट मे मंथन सभा कक्ष के पास सभी आवश्यक सेवा में लगे लोगो ने मतदान में हिस्सा लिया। जनसंपर्क विभाग के रचना मिश्रा, मनोज द्विवेदी, राजकुमार कोरी, वरिष्ठ पत्रकार अखिल वर्मा ने भी डाक मतदान में हिस्सा लिया और भारत निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। जी न्यूज से उन्होंने कहा कि आयोग ने बहुत अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन रिपोर्टिंग की वजह से मतदान करने में काफी दिक्कत होती थी, आयोग ने बहुत अच्छी पहल की है कि सात मई से पहले सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को वोट देने की सुविधा दी हैं। जनसंपर्क विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी आयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चुनाव के दिन कवरेज के चलते मतदान करने में दिक्कत होती थी लेकिन अब आयोग ने पहले हमें मतदान का अधिकार दिया है इससे हम सभी जनसंपर्क विभाग के कर्मी समय पर मतदान सुनिश्चित कर पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments