बिलासपुर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स का आगमन, एसपी ने बिलासागुड़ी में ली विशेष बैठक।

बिलासपुर में शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव निपटाने के लिए एक बार फिर से पैरामिलिट्री फोर्स ने अपनी आमद दे दी है। बिलासपुर लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी 15 अलग अलग कंपनियों के अधिकारियों और जवानों के कंधे सौंपी गई है। इन्हें एसपी ने बिलासागुड़ी में मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बिलासपुर के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने की जिम्मेदारी 15 कंपनियों के अधिकारियों और जवानों को सौंपी गई है। सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएफ, सीएएफ शॉट अन्य कंपनियों के आने का दौर शहर में शुरू हो गया है। मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बिलासपुर जिले के एसपी रजनेश सिंह ने बिलासागुड़ी में आवश्यक बैठक लेकर उन्हें विभिन्न जानकारियां देते हुए प्रशिक्षित किया और ड्यूटी के लिए उन्हें रवाना किया।जानकारी मिली कि जवानों के रूकने, खाने पीने की व्यवस्था प्रशासन और पुलिस की ओर से पूरी कर ली गई है। जिले में आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए एसपी रजनेश सिंह के द्वारा फोर्स की मांग की गई थी। जिसके मद्देनजर मंगलवार से बिलासपुर में पैरामिलिट्री फोर्स का आना शुरू हो गया है। सीआरपीएफ के कमांडेंट ने बताया कि एसपी रजनेश सिंह की ओर से सभी की आवश्यक बैठक लेकर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है।जिसपर अमल करते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जायेगा।

मंगलवार से बिलासपुर में फोर्स का आना शुरू हो गया है। पुलिस विभाग के द्वारा पहले से फोर्स के जवानों के खाने पीने और ठहरने के लिए रेस्ट हाउस, स्कूल, कालेज, धर्मशाला, सामुदायिक भवन सहित अन्य शासकीय भवनों को अधिग्रहित कर लिया गया है।फिलहाल जैसे जैसे पैरामिलिट्री फोर्स शहर पहुंचते जा रहे है पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से उनकी बैठकर लेकर जवानों को चुनावी रणनीति से अवगत कराया जा रहा है।आगामी दिनों से शहर और ग्रामीण इलाके में फोर्स के जवान चप्पे चप्पे पर ड्यूटी करते नजर आने लगेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles