पांचवी की परीक्षा में नकल प्रकरण के मामले पर जिला शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया…

15 सालों के बाद छत्तीसगढ़ में पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा का आयोजन हो रहा है। ऐसे में जिला स्तर पर परीक्षा को लेकर खास तैयारी करने की बात कही जा रही थी। लेकिन परीक्षा के पहले दिन पांचवीं की परीक्षा में ही शिक्षा विभाग की समस्त व्यवस्थाएं धूमिल होती नजर आई। स्कूलों में बुक खोलकर लिखने की तस्वीरें दिखाई दी।वही कई स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा बच्चों के प्रश्न पत्र हल कराने के मामले भी सामने आए।जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर बनाई गई उड़न दस्तों की टीम की संख्या बढ़ाते हुए परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंगलवार को आठवीं की परीक्षा के मद्देनजर जिला शिक्षा विभाग की टीम उड़न दस्तों के साथ परीक्षा केंद्रों में पहुंची। जहां उन्होंने परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान टीम को कही भी किसी प्रकार की कोई इस तरह की बात नजर नहीं आई। लेकिन पांचवी की परीक्षा को लेकर जिस तरह नकल की बात सामने आई है उसे लेकर जिला शिक्षा विभाग सतर्क है।और इस दिशा में जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles