Homeहमर बिलासपुरपान ठेले वाले को तलवार नुमा चाकू दिखाकर धमकाने के मामले में...

पान ठेले वाले को तलवार नुमा चाकू दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी देव उर्फ गोद्दा सिदार को गिरफ्तार किया।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत पान ठेले वाले को तलवार नुमा चाकू दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी देव उर्फ गोद्दा सिदार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक धारदार तलवार नुमा चाकू जब्त कर उसे जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना के एएसआई सीपी दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है।

शनिवार की रात आरोपी हथियार रखकर पान ठेले वाले को धमका रहा था। शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि मिनी बस्ती निवासी देव सिदार के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य 5 मामले थाने में दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments