तपती गर्मी में आज 43 डिग्री तापमान है पानी के कारण सभी व्याकुल है पानी सभी को चाहिए। पिछले वर्षों से पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन बिलासपुर निरंतर पानी के पात्रों का वितरण करते हुए आ रहा है इस पर गौ माता के लिए पानी की टंकी एवं आम जनता के लिए पानी के घडो का वितरण का कार्य किया गया। इस अवसर पर 200 पानी की टंकी एवं 50 पानी के घड़े का लक्ष्य रखा गया है। इसका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के ऑफिस से उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, मौजूद रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया कि बिन पानी के कोई नहीं रह सकता है इसके लिए सदर बाजार गोल बाजार जूनी लाइन मसानगंज चांटा पारा और मुंगेली नाका उसलापुर, सरकंडा से लेकर मोपका तक वितरण किया जाएगा। रेलवे स्टेशन सिरगिट्टी विद्यानगर तिफरा क्षेत्र में पात्र रखे जाएंगे। साथ ही आम जनता से निवेदन है कि अपने घर के आगे एक पानी की टंकी अवश्य रखें। चिड़िया के लिए दाना और पानी की व्यवस्था अवश्य करें। साथ ही आपके दरवाजे पर कोई व्यक्ति आए तो पानी अवश्य पिलाएं।



