पीडब्ल्यूडी सचिव की सख्ती,गुणवत्ता लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस दिसंबर तक सड़क मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने लगातार तीसरे दिन सड़कों व भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ताहीन कार्य पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता जांच, दिसंबर तक सड़क मरम्मत पूर्ण करने, ब्लैक-स्पॉट हटाने, स्पीड ब्रेकर मानक अनुरूप बनाने और स्वीकृत कार्यों की निविदा जल्द जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कोनी-मोपका बाइपास, नांदघाट-मुंगेली चौड़ीकरण, बिल्हा मार्ग, बहतराई हॉकी मैदान गैलरी, कटघोरा बाइपास, जिला कार्यालय भवन सहित कई कार्यों को समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग, नियमित मॉनिटरिंग और सर्किट हाउसों के बेहतर रखरखाव के निर्देश भी दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles