पुरानी रंजिश को लेकर 4 लड़कों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से प्राण घातक हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार।

थाना सरकंडा अंतर्गत हरेली तिहार के दिन पुरानी रंजिश में 4 लड़कों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने भी घटना की जानकारी मिलते ही सारे आरोपियों को एक-एक कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद के दौरान चाकू मार कर युवक की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला सरकंडा थाना के चिंगराजपारा संतोषी चौक का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गया। हालांकि जिस युवक ने मार खाया था वो वहां से निकल गया लेकिन थोड़ी देर बाद युवक अपने साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा और गुस्से में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेन्द्र चंद्राकर के पीठ में चाकू घोंप दिया।

जिससे मौके पर ही नरेंद्र घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद सरकंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र चंद्राकार को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इधर सरकंडा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी चिंगराजपारा निवासी निखिल कश्यप उर्फ शोहेल सहित तीन नाबालिगो को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी पाकर एक-एक कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles