मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने एक पड़े मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत शासन के साथ-साथ आमजन भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर पौध रोपण कर उसे संजोय रखने का संकल्प ले रहे हैं, इसी कड़ी में सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के प्रांगण में पहुंची, इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शामिल होते हुए खुद विश्वविद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी तरह से उन्हें अन्य लोगों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का प्रयास होना चाहिए, उन्होंने कहा कि पहले पेड़ लगाने के दौरान मिठाइयां खिलाकर लोगों को प्रेरित किया जाता था, वही संकल्प अब सबको लेना होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ शासन की इस मुहिम पर सभी को सहभागी बनकर प्रदेश को हरिहर प्रदेश बनाने की दिशा में बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि वो स्वयं लगातार इस अभियान को बढ़ावा दे रही है और इसमें सभी को साथ लेकर चलने की एक कोशिश भी हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles