Homeहमर बिलासपुरपुरानी रंजिश पर एक युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू से...

पुरानी रंजिश पर एक युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ घातक किया हमला।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत पुरानी रंजिश पर मेडिकल दुकान के पास खड़े एक युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ घातक हमला कर दिया। बीच बचाव में आए दूसरे युवक पर भी हमलावर हमला कर मौके से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया।जानकारी मिल रही है कि पूर्व में हुए महादेव हत्या के मामले को लेकर थाना सिविल लाइन के तैयबा चौक में चाकूबाजी की घटना हुई है।

इसमें शामिल मनीष और उदय चक्रधारी सहित अन्यों ने मिलकर तैयबा चौक स्थित मेडिकल दुकान के पास खड़े अरहान पर बुरी तरह से चाकू से वार करना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे सिराज पर भी हमलावरों ने चाकू चलाया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने लहूलुहान घायल अरहान और सिराज को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। पुलिस ने नामज़द आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गम्भीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments