आरटीई के तहत दाखिला लिये बच्चों के साथ स्कूलों में भेद-भाव नहीं किया जाना चाहिए। डीईओ नियमित रूप से इस बाबत् स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को टीएल की बैठक में लंबित मामलों और विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में डमी एडमिशन संबंधी लंबित शिकायत की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



