Homeहमर बिलासपुरपुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के समक्ष हंगामा कर रहे एनएसयूआई के सदस्यों...

पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के समक्ष हंगामा कर रहे एनएसयूआई के सदस्यों को हिरासत में लिया।


लोकसभा चुनाव के चलते देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन की घटना हो तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत करते हुए बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत की है।

लक्की मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के अंदर सिगनेचर कैंपेन चलाकर और पोस्टर आदि के जरिए कुलपति भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यदि आज यह सारे पोस्ट विश्वविद्यालय से नहीं हटाए गए तो मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान उन्हें काला झंडा दिखाकर एनएसयूआई अपना विरोध प्रदर्शन करेगा। एहतियातन पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के समक्ष हो हंगामा कर रहे एनएसयूआई के सदस्यों को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments