Homeहमर बिलासपुरव्यापार विहार में नगर निगम ने की कार्यवाही, सड़क किनारे लगाए ठेले,...

व्यापार विहार में नगर निगम ने की कार्यवाही, सड़क किनारे लगाए ठेले, टीन के रोलों को जब्त किया।

सड़कों पर बेतरतीब सामान फैलाकर व्यापार करने वाले कारोबारी पर निगम की टेढ़ी नजर है। गुरुवार को व्यापार विहार एफसीआई गोदाम के पास हनुमान ट्रेडर्स और आसपास के दुकानों में निगम की टीम ने कार्यवाही की। आसपास के कारोबारी सहित राहगीरों की भी शिकायत थी की दुकान संचालक लोहा, टीन के रोल, ठेला को सडक किनारे ही फैलाकर रखते है, जिससे आधी सड़क सामानों से भर जाती हैं, निगमायुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने जब्ती की कार्यवाही की, विवाद के बीच लोहे के रोल, ठेला, को बरामद किया गया, अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने अमले के साथ दुकानदारों को समझाइश देते हुए दोबारा सामानों को बाहर नही रखने कहा।

वही आसपास ठेला की वजह से भी यातायात बाधित होने की शिकायत थी, मौके पर मौजूद ठेलो को काऊकेचेर में भर कर निगम ले जाया गया। निगम प्रभारी का कहना है कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments