पूरे देश पर चढ़ा देश भक्ति का रंग, जी न्यूज़ कार्यालय में भी किया गया ध्वजारोहण, चेयरपर्सन मंजीत सिंह गुंबर ने किया ध्वजारोहण।

क्रूर शासक अंग्रेजों की 200 वर्षों की पराधीनता के बाद लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के बलिदान से मिली आजादी को भी 77 साल पूरे हो गए। यानी पराधीनता का दौर देखने वाली पूरी पीढ़ी इस दुनिया से विदा ले चुकी है, लेकिन आजाद भारत में सांस लेने वाला बच्चा-बच्चा जानता है कि वह दौर कितना भयावह था, यही कारण है कि हर उम्र वर्ग के लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अति उत्साह है। यही उत्साह ग्रैंड गुंबर नेटवर्क परिवार में भी दिखा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रैंड गुंबर केबल नेटवर्क के जगमल चौक स्थित कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। केबल नेटवर्क, न्यूज़ चैनल और अन्य कारोबारों से जुड़े कर्मचारियों की उपस्थिति में चेयरमैन मनजीत सिंह गुम्बर ने ध्वजारोहण किया। सबने राष्ट्रगान जन गण मन के साथ अपना देश प्रेम प्रकट किया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन मंजीत गुम्बर ने सभी कर्मचारियों के साथ पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बताया कि यह आजादी आसानी से नहीं मिली, इसलिए इसे बनाए रखने के लिए अगर हमें अपना सर्वस्व भी देना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति को जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ करें यही सच्चा देश प्रेम है। स्वतंत्रता दिवस पर यहां मिष्ठान आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पम्मी गुंबर, मैनेजिंग डायरेक्टर रवीश गुम्बर, सीईओ प्रतीक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में न्यूज़ चैनल, केबल नेटवर्क और गुम्बर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles